सीपत

ससुर, बहु की लुटता रहा इज्जत….पति बोला जो हो रहा है होने दो वरना तकलीफ हो जायेगी,

रमेश राजपूत

सीपत – हवश की ऐसी भूख की एक ससुर ने अपनी ही बहु को अपना शिकार बना लिया, हद तो तब हो गई कि जब पति को पत्नी ने इसकी जानकारी दी तो पति ने साफ शब्दों में उसे जो हो रहा है होने दो बोलकर अपनी सहमति दे दी। जिसके बाद तो दरिंदा ससुर हमेशा अपनी बहू से दुष्कर्म करने लगा। एक साल तक घुटघुटकर जी रही महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। दरअसल यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें 27 वर्षीय एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका विवाह 6 वर्ष पहले हुआ है, उसका एक बच्चा भी है, महिला ने बताया कि उसका ससुर पिछले एक वर्ष से दुष्कर्म करता रहा है,

पहली बार ही जब ससुर ने उसकी इज्जत लूटी तो उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी लेकिन पति की तरफ से ऐसा जवाब मिला तो वह विरोध कैसे करे, क्योंकि उसे घर से निकालने की धमकी दी गई। तब से लगातार महिला के साथ उसका ससुर दुष्कर्म करता रहा, बीते दिनों महिला ने इस करतूत का विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया, महिला अपने मायके में रह रही है, जिसने इसकी शिकायत थाने में की जिस पर सीपत पुलिस ने अपराध दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर