रतनपुर

माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट का आयोजन…ब्राम्हण बालको का कराया गया सामुहिक उपनयन संस्कार,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट रतनपुर में भगवत् पाद आदिशंकराचार्य जयन्ती बैशाख शुक्ल पंचमी गुरूवार को सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह का वृहत्त आयोजन किया गया। जिसमें 275 ब्राह्मण बालकों ने सामूहिक उपनयन संस्कार में भाग लेने केलिए पंजीयन कराया था।विगत 22 सालों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है। जिसमें मंदिर ट्रस्ट के द्वारा उपनयन संस्कार संपूर्ण विधिविधान से किया जाता है।

जिसमें तेल हल्दी मुण्डन ब्रह्मभोज दीक्षा हवन भिक्षा काशीयात्रा आदि सभी संस्कार सम्पन्न कराया जाता है। सोलह संस्कारों में उपनयन वेदारम्भ एवं समावर्तन संस्कार का विशेष महत्व है। सामूहिक उपनयन संस्कार में बटूकों को आशीर्वाद प्रदान करने केलिए छत्तीसगढ़ गोसेवा आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जाप्राप्त राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महन्त दुधाधारी मठ रायपुर एवं शिवरीनारायण मुख्य अभ्यागत रहे।

सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया देवी मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोंथालिया ने बताया कि सामूहिक उपनयन संस्कार में मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी बटूकों के लिए उपनयन हेतु आवश्यक सभी सामग्री कौपीन, मुंज, पाटी, पूजन सामग्री तथा बटूकों को उपहार में कुर्ता धोती टोपी दुपटटा प्रदान किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...