बिलासपुर

ओएलएक्स में विज्ञापन देकर सामान बेचना पड़ा भारी, शातिर ठगों ने लगाया 92000 का चूना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ओएलएक्स में दुकान का रैक बेचने दिए विज्ञापन के एवज में एक शातिर ठग ने ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम 92000 का चूना प्रार्थी को लगाया है, जिसकी शिकायत प्रार्थी ने तारबाहर थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर निवासी राकेश सोनी ने ओएलएक्स में अपने दुकान का रैक बेचने विज्ञापन दिया था, जिसके बाद एक फोन नंबर से कॉल आया जिसने खरीदी करने और पैसे बैंक अकाउंट में डालने की बात कही और झांसे में लेकर प्रार्थी के बैंक अकाउंट सहित अन्य जानकारियां हासिल कर ली और बैंक अकाउंट से 3 किस्तों में कुल 92000 रुपए निकाल लिए,

जैसे ही प्रार्थी को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ उसने बैंक में और साइबर सेल में इसकी शिकायत की और बैंक अकाउंट को ब्लॉक कराया, फिर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने मोबाईल नं. 9827824044 के धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...