कोटा

बंद ट्रेनों को पुनः चालू करने के लिए सैकड़ों लोगों के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने डीआरएम के नाम सौंपा ज्ञापन

जुगनू तंबोली

बेलगहना– बिलासपुर कटनी रूट मार्ग पर लगभग ढाई वर्षो से ट्रेन का परिचालन पूर्णत बंद कर दिया गया है जबकि यहां से मालगाड़ीयो का आवागमन तेज कर दिया गया है और सभी स्टेशनों में यात्री गाड़ियों का स्थाई ठहराव रखा गया है कोरोना कॉल के ढाई वर्षो से जनता रेल सुविधा से दूर है कोरोना महामारी में लोगों ने अपना व्यापार अपना पैसा और अपनों को खोने के बाद एक उम्मीद थी जिसके बदौलत फिर से अपने अपने कामों में लगकर पुराने जख्मों से छुटकारा पाने की कोशिश अब भी धूमिल दिखाई पड़ रही है रेलवे के तानाशाही रवैए से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है यहां के लोगों को रोज बाहर जाकर कामकाज कर वापस अपने घर को आते थे उसे भी रेलवे ने छीन लिया

अब क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है यदि जल्द ही रेल का परिचालन नहीं किया गया और ठहराव नहीं किया गया तो आर पार की लड़ाई क्षेत्र के लोग लड़ेंगे इसी तारतम्य में आज जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी के नेतृत्व में, बेलगहना रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनों ने स्टेशन मास्टर को डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा उन्होंने निवेदन किया की पूर्व की तरह स्टेशन में ट्रेन का स्टॉपेज चालू किया जाए यदि एक हफ्ते में ट्रेन का स्टॉपेज चालू नहीं किया जाता तो हम बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर रेल रोको आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे करगी रोड कोटा में रेल रोको आंदोलन किया गया था रेल तो रुकी नहीं ऊपर से लोगों पर एफ आई आर रेल प्रशासन द्वारा जुर्माना लगा दिया गया.

इस पूरे कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा अध्यक्ष श्री आदित्य दीक्षित जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामचंद्र पैकरा,आशीष शर्मा जिला महामंत्री जिला बिलासपुर, जिला महामंत्री गणेश कश्यप , जिला सचिव रामचंद्र गंधर्व ,कपिल जैसवाल, रवि राज रजक, मनोज वाजपेई, दिनेश घाडगे जी उद्देश,अश्वनी उद्देश्य , इलियास ,अनवर अंसारी, अमरीश विग ,आशीष अग्रवाल ,विजय कोल, हंस मनी महंत ,सुखसागर दास मानिकपुरी,रवि धरम राज उएके, उमेंद्र शर्मा,धनीराम प्रजापति ,लक्ष्मण वीके, आनंद सिंह पैकरा ,संतराम पोर्टे, शैलबाला कुजूर ,भूषण यादव शिवदत्त पांडे ,संगीता तिवारी,,हसीब खान ,अश्वनी उद्देश्य ,क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...