सीपत

सीपत : मामूली विवाद बनी जानलेवा… लाठी के वार से हत्या, पानी टंकी की सीढ़ियों में मिली युवक की लाश

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर में मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। रविवार दोपहर पानी की टंकी की सीढ़ियों में एक युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की। बाद में पूछताछ में हत्या का खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने बर भाठा स्थित पानी की टंकी के ऊपर जाने वाली सीढ़ियों के पास किसी व्यक्ति के पैर बाहर दिखाई देने पर संदेह जताया। पास जाकर देखने पर वहां एक युवक की लाश पड़ी मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल इसकी सूचना सीपत थाना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान गांव के ही राजू धुरी 32 वर्ष पिता स्वर्गीय सीताराम धुरी, के रूप में की। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि पानी की टंकी पर गांव का ही अनिल केवट रह रहा था। वह वहीं खाना बनाता और रात में सोता था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे उससे अलग रहते हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर फरार अनिल केवट की तलाश कर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे राजू धुरी पानी की टंकी पर आया और वहीं सोने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर अनिल ने पास में रखी बांस की लाठी से राजू के सिर पर वार कर दिया।

गंभीर चोट लगने से राजू सीढ़ियों में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। सीपत पुलिस ने आरोपी अनिल केवट को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...