सीपत

बर्थडे पार्टी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की बुरी तरह पिटाई, शिकायत के बाद पुलिस ने किया अपराध दर्ज

रामेश राजपूत

सीपत- दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंचे युवक को पार्टी में मौजूद अन्य दोस्तों ने पुरानी रंजीत को लेकर मिलकर हमला कर दिया और बुरी तरह से हाथ पैर बेल्ट से पिटाई कर दी घायल युवक ने युवकों को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन पुराने विवाद को वजह बना कर युवकों ने बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है मिली जानकारी के अनुसार सीपत के समेटा तालाब के पास रहने वाले प्रशांत कुमार श्रीवास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार की शाम अपने दोस्त के बर्थडे के दौरान पार्टी में पहुंचे गांव के ही आकाश परिहार नमन वर्मा उमेंद्र वर्मा राजा यस खरे के साथ मिलकर पुराने विवाद को वजह बनाकर फिर से भी बात करते हो मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है

जिसमें पीड़ित युवक प्रशांत ने बताया है कि उसकी बहन को स्कूल जाने के दौरान आकाश परिहार परेशान करता था जिस पर उसने उसे समझाइश दी थी और ऐसा दोबारा नहीं करने कहा था जिसका बदला लेते हुए ही आकाश परिहार और उसके साथियों ने मंगलवार की शाम प्रशांत की बुरी तरह से पिटाई कर दी मामले में घायल प्रशांत ने आकाश परिहार और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर सीपत पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत बलवा मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया है और विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...