कोटा

करगी रोड रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा रेलवे प्रबंधन के नाम सौंपा गया ज्ञापन

प्रेम सोमवंशी

कोटा – पिछले दो सालों से करगी रोड रेलवे स्टेशन में ट्रेनों का ठहराव रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया था जिसके बाद आज तक रेलवे द्वारा पुनः करगी रोड स्टेसन में ट्रेनों का ठहराव नहीं किया जा रहा है जिससे कोटा नगर सहित कोटा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर पूर्व में भी रेल रोको आंदोलन किया जा चुका है उसके बाद भी रेलवे द्वारा ट्रेन पुनः शुरू नही की जा रही है जिससे आम जनता खासी परेशान है।

ट्रेनों के स्टॉपेज नहीं होने से व्यपार में भी खासा असर पड़ रहा है। ग्राम बेलगाहन, खोंगसरा, टेंगनमाडा, सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी कालेज आने और जाने में दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।

आज कांग्रेस पार्टी के द्वारा करगी रोड रेलवे स्टेशन के सामने ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर प्रदर्शन किया गया और स्टेसन मास्टर को रेलवे GM के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, रतनपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्या,

अरुण त्रिवेदी, कुलवंत सिंह, सुरेश चौहान सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों सहित पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...