बिलासपुर

कानन पेंडारी में आंधी से गिरा बिजली का 90 फीट ऊंचा टावर, युद्धस्तर पर सुधार कार्य में जुटे अफसर, 132 केवी टावर गिरने से 70 गाँवो में विद्युत आपूर्ति बाधित

रमेश राजपूत

बिलासपुर-शुक्रवार शाम को आंधी तूफान से बिलासपुर के कानन पेंडारी में बिजली का 90 फीट ऊंचा ईएचटी (अतिउच्चदाब) टावर गिर गया, इससे रतनपुर,कोटा क्षेत्र समेत लगभग 70 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग का अमला तुंरत मौके पर पहुंचकर विद्युत सुधार में जुट गया है। वैकल्पिक व्यवस्था करके कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।बिलासपुर के चकरभाठा से कोटा तक 132 किलोवोल्ट की हाईटेंशन लाइन जाती है। आज शाम आए चक्रवात के कारण इसका एक टावर गिर गया, जिसकी ऊंचाई लगभग 90 फीट और 4 टन वजनी था। इसके गिरने से 33 केवी के दर्जनभर विद्युत उपकेंद्रों में सप्लाई बाधित हो गई। जानकारी मिलने पर तुरंत छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्यालय से उच्च अधिकारियों ने तत्काल विद्युत अमले को रात में ही काम शुरू करने के निर्देश दिये। बिलासपुर रीजन के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने बताया कि इससे लगभग 70 गांवो में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। भिलाई स्थित कर्मशाला से शनिवार को नया टावर लगाने के लिये सामग्री रवाना की जाएगी। इसके बाद नया टावर खड़ा किया जाएगा। 90 फीट ऊंचा टावर खड़ा करने के पश्चात ईएचटी लाइन जोड़ा जाएगा। स्थल पर अधीक्षण अभियंता श्री एस.के.दुबे, श्री वाय. के.मनहर, श्री आर.के.अग्रवाल कार्यपालन अभियंता श्री अमर चौधरी एवं श्री मिथलेश दुबे भी उपस्थित हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,