छत्तीसगढ़बिलासपुर

सभी थानों में लगेगी शिकायत पेटी अपना नाम उजागर किए बगैर दे सकेंगे सुझाव

पुलिसिंग को लगातार बेहतर करने की कोशिश कर रहे नए एसपी अभिषेक मीणा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आमतौर पर नागरिक पुलिस से डरते हैं और इसी वजह से वे अपने मन की बात अधिकारियों तक नहीं पहुंचा पाते ।पुलिस का खौफ इस कदर है किस सभ्य नागरिक थाने की ड्योरी तक चढ़ना नहीं चाहते। इस छवि को बदलने और विभाग के भ्रष्ट पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली से पूरी तरह वाकिफ होने के लिए पुलिस कप्तान ने सभी थानों में शिकायत पेटी लगाने के निर्देश दिए हैं ।पुलिस कर्मियों द्वारा शिकायत ना लिखने, किसी भी जांच में रिश्वत मांगने या फिर किसी निरपराध को झूठे मामलों में फंसाने जैसे शिकायतों को जानने के लिए यह पहल कार गुजार साबित हो सकती है, इससे पुलिसिया तंत्र और भी मजबूत हो सकेगा और आम लोग अपनी शिकायतों के साथ आसपास घट रही घटनाओं से भी पुलिस को वाकिफ करा पाएंगे । पुलिस कर्मचारियों में भी इस बात का खौफ होगा कि उनकी कारगुजारिया पुलिस कप्तान तक लोग इस माध्यम से पहुंचा सकते हैं ।पुलिस शिकायत पेटी में जमा होने वाले पत्रों पर कुछ ही घंटों में कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया है ।पुलिस कप्तान ने इस बात के लिए भी आश्वस्त किया है कि इस पेटी में शिकायत डालने वाले का नाम और परिचय पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। जिससे कि वह किसी भी संकट में ना पड़े ।पुलिस कप्तान की इस पहल के बेहतर नतीजे निकल सकते हैं अगर इसे पूरी ईमानदारी के साथ क्रियान्वित किया जाए।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज