कोटा

अधेड की संदिग्ध अवस्था में घर के कमरे में मिली लाश, कोटा पुलिस जुटी जाँच में

प्रेम सोमवंशी

कोटा-नगर के वार्ड नं. 06 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के पीछे मकान के कमरे में 68 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था ने लाश मिली है। जिसकी जानकारी लगते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा कार्यवाही शुरू की। वही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।मिली जानकारी के अनुसार कोटा नगर के वार्ड नं. 06 निवासी जार्ज माइकल आइजेक पिता स्व. जान आइजेक उम्र 68 वर्ष मकान में अकेले रहा करते थे उनकी देख रेख करने वाले युवक बब्बू ने इसकी जानकारी मृतक के भाई को दी जो शहडोल मध्यप्रदेश में रहते है।

जिसके बाद मृतक के परिवार वाले मध्यप्रदेश से कोटा पहुँचे मृतक के शव से नाक एवं मुँह से ब्लड निकल रहा था जिसको देखने के बाद उन्हें कुछ शंका हुई जिसके बाद परिवार वाले कोटा थाना पहुँचकर मृतक की हत्या करने का संदेह होना बताये। कोटा पुलिस ने परिजनों रिपोर्ट पर शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों सही आस पास के लोगों का बयान दर्ज कर रही है।

बहरहाल अब देखना यह होगा कि मृतक की किसी ने हत्या की है या सामान्य मौत हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल कोटा पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,