बिलासपुर

फिर एक कैदी की मौत का मामला…सेंट्रल जेल प्रबंधन पर उठ रहे सवाल, कैसे हुई मौत परिजनों में आक्रोश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सेंट्रल जेल बिलासपुर में दाखिल फिर एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है, जिसमें परिजनों ने मौत के कारणों को लेकर सवाल उठाए है, गुरुवार को सिम्स मरच्यूरी में मौजूद परिजनों ने जांच की मांग की है और इस मौत को संदिग्ध बताया है। मिली जानकारी के अनुसार सेंदरी निवासी विदेशी केंवट को पुलिस ने रेलवे क्षेत्र में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसकी सूचना मृतक के छोटे भाई मन्नू केंवट को दी गई थी, जिसके बाद मृतक को जेल दाखिल कर दिया गया था,

परिजनों के अनुसार 14 मई को गिरफ्तारी हुई फिर 16 मई को सिम्स में भर्ती किया गया और फिर 18 मई को मृत्यु की सूचना दी गई, इस दौरान उसके साथ जेल में किया हुआ, सिम्स में भर्ती के दौरान भी सूचना नही दी गई ऐसे तमाम सवाल परिजनों के पास है। वही इस मृत्यु के बाद परिजन न्याय की मांग कर रहे है और सेंट्रल जेल प्रबंधन पर आरोप लगा रहे है।

कुत्ते के काटने से हुई मौत…..

जब परिजनों को सिम्स चौकी से सूचना मिली कि विदेशी केंवट की मौत हो गई है तो परिजन सिम्स पहुँचे जहाँ चौकी से जानकारी मिली कि कुत्ते के काटने की वजह से उसकी मौत हुई है, परिजनों को यह कारण समझ मे नही आ रहा कि आखिर जेल दाखिल व्यक्ति को कुत्ते के काटने से तबियत बिगड़ी और उसे सिम्स में भर्ती कराया गया तो परिजनों को सूचना क्यो नही दी गई।

कुछ छुपाया जा रहा था शायद यही वजह रही होगी, मृतक के भाई ने तो मारपीट से ही मौत होने का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...