रतनपुर

गणित की शिक्षिका पर रंजिशवश अनुपस्थिति डालने का आरोप……10वीं की छात्रा आई पूरक, थाने में की गई शिकायत

जुगनू तबोली

रतनपुर – कक्षा में ज्यादा सवाल करने की सजा देते हुए एक शिक्षिका ने एक छात्रा को प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित दर्ज कर दिया जबकि छात्रा पूरी परीक्षा में उपस्थित रही है, मामले का खुलासा तब हुआ जब 10 वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे सामने आए, छात्रा का 68 प्रतिशत से अधिक अंक आया है, लेकिन एक प्रेक्टिकल पेपर में अनुपस्थित दर्ज होने की वजह से उसे पूरक का परिणाम दे दिया गया है।

दरअसल यह पूरा मामला कोटा विकासखंड के ग्राम चपोरा में संचालित शासकीक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहाँ पढ़ने वाली छात्रा जयंती साहू इस शिक्षा सत्र में 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में बैठी थी, अन्य छात्र छात्राओं के साथ का भी परिणाम सामने आया, जिसमें उसे अनुपस्थित बता कर पूरक परिणाम घोषित किया गया है, जैसे ही यह रिजल्ट उसके सामने आया तो उसके होश उड़ गए,

उसने अपनी गणित की शिक्षिका प्रिया वाशिंग से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने उनके पिता को जो कारण बताया वह दंग करने वाला था, शिक्षिका ने बताया कि आप की बेटी साल भर कक्षा में बहुत सवाल पूछती है, इसलिए इसकी सजा देने उसे प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित किया गया है, जैसे ही छात्रा जयंती के पिता को इसकी जानकारी लगी उन्होंने रतनपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

होनहार छात्रा के भविष्य से खिलवाड़….

छात्रा जयंती ने इस परीक्षा में 68 प्रतिशत अंक हासिल किए है, लेकिन शिक्षिका की इस तरह की उदासीनता से वह अब पूरक हो गई है और उसका एक साल बर्बाद हो सकता है, यह चिंता का विषय है की जिनके हाथों भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी है वही भविष्य बिगाड़ने कोई कसर नही छोड़ रहे, फ़िलहाल छात्रा की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसकी जांच होनी चाहिए, जिसमें छात्रा ने अपनी उपस्थित साबित करने अपने सहपाठियों की गवाही तक लेने की फरियाद लगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार