तखतपुर

हाईवा, की टक़्कर से छोटा हाथी मे सवार पूर्व सांसद के भतीजे, सहित 4 लोगो की मौत

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर-हाईवा और छोटा हाथी की टक्कर में 4 लोगों की मृत्यु हो गई । इस सड़क हादसे में पूर्व सांसद के भतीजे की भी मृत्यु हो गई है । पूर्व सांसद तखतपुर स्वास्थ केंद्र पहुंचे ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद लखनलाल साहू का भतीजा ग्राम फरहदा थाना जरहागांव जिला मुंगेली में रहता है और जेसीबी चलाता है । कल जेसीबी मशीन बरेला में खराब हो गई थी ।

जिसे खड़ा कर वह बस से बिलासपुर चला गया था और बिलासपुर से रात लगभग 11 बजे जेसीबी मशीन इंजन को बनवा कर छोटा हाथी क्रमांक सीजी 10 AU 0496 से चार लोग वापस आ रहे थे । जिसमें भुनेश्वर साहू पिंटू पिता भारत साहू उम्र 36 वर्ष निवासी अमोरा परसाकापा, ओमप्रकाश वर्मा पिता राम कुमार उम्र 22 वर्ष कडार,

रघुवीर साहू पिता रामखिलावन साहू उम्र 24 वर्ष निवासी कुली लुथरा और पूर्व सांसद लखन लाल साहू का भतीजा महेश साहू पिता शोभाराम साहू उम्र 40 वर्ष फरहदा शामिल हैं।

बिलासपुर मुख्य मार्ग खमरिया के पास पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही हाईवा ने अनियंत्रित गति से चलाते हुए ठोकर मार दी । इस जबरदस्त ठोक़र से छोटा हाथी सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

पुलिस ने चारों घायलों को गुजर रहे लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया । पर चारों युवकों की मृत्यु हो गई थी । पुलिस ने हाईवा क्रमांक CG08 AD 1051 जब्त कर लिया है ।वहीं हाइवा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,