गौरेला पेंड्रा मरवाही

फेसबुक पर राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को बीच चौराहे गोली मारने की मांग….आरोपी युवक गिरफ्तार

रमेश राजपूत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – जिले के युवक ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को फेसबुक पर आवेदन पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बीच चौक पर गोली मारने की मांग की है। फेसबुक में राष्ट्रपति रामनाथ की फोटो भी शेयर की है। शनिवार को कांग्रेस नेता ने इसकी शिकायत गौरेला थाना में की। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पेंड्रा विकास खंड के ग्राम पतगवां के रहने वाला महर्षि गौतम(36) ने खुद को राष्ट्रीय स्वाभिमान के छत्तीसगढ़ उपाध्यक्ष बताता है। महर्षि ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के नाम पर फेसबुक में एक आवेदन लिखकर पोस्ट किया।इसमें उसने लिखा है कि आपके दत्तक पुत्रों के मकान को मुख्यमंत्री ने तोड़वा दिया है। प्रधानमंत्री आवास बनाने के नाम पर बोलते हैं कि प्रधानमंत्रीजी पैसा नहीं दे रहे हैं।

साथ ही राज्य में भ्रष्टाचार के आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वर्तमान समय में मनरेगाकर्मियों की हड़ताल चल रही है। सीएम ने आश्वसन दिया था कि कांग्रेस की सरकार बनी तो नियमित किया जाएगा पर ऐसा नहीं किया गया। बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है। वर्तमान समय में मुझे अवगत कराया गया है कि हसदेव अरण्य में पेड़ों की जमकर कटाई हो रही है।

इसके साथ छत्तीसगढ़ में लाखों नौकरी देने की घोषणा की गई थी पर नौकरी नहीं दी गई। शनिवार को कांग्रेस नेता व गौरेला नगर पंचायत के एल्डरमैन घनश्याम सिंह ठाकुर ने गौरेला थाना में महर्षि गौतम के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने धारा 505(2) के तहत जुर्म दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...