कोटा

मास्क लगाने को लेकर विवाद में युवक पर त्रिशूल से पिता, पुत्र ने किया जानलेवा हमला, हमला करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार

प्रेम सोमवंशी कोटा

कोटा – थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचल ग्राम पंचायत मजगांव के नवाडीह मोहल्ला में मास्क नही लगाने पर एक युवक को महंगा पड़ गया। मास्क लगाकर मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे युवक के साथ बाप-बेटे ने विवाद किया। इसके बाद मंदिर में रखे त्रिशूल को पेट में घोंप दिया घटना के दो माह पूर्व बाद आरोपी रामजी आर्मो ,अर्जुन आर्मो पिता-पुत्र दोनों फरार हो गए थे जिसे आज 22 जुलाई को गांव से ही कोटा पुलिस द्वारा त्रिशूल सहित दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।दोनो आरोपियों के खिलाफ कोटा पुलिस के द्वारा धारा 307,294,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ग्रामीण अंचल मझगांव नवाडीह मोहल्ले में मास्क लगाने के विवाद में पिता-पुत्र ने युवक पर त्रिशूल से जानलेवा हमला कर दिया। घटना नवरात्रि के अष्टमी की है, घायल युवक 10.30 बजे महामाया मंदिर में नारियल चढाने गया था। वहां गाँव के ही आरोपी रामजी आर्मो उम्र लगभग 65 वर्ष व उनके पुत्र अर्जुन आर्मो उम्र 30 वर्ष के नवाडीह मझगांव निवासी द्वारा युवक को देखकर बोला कि किसी दिन मास्क नही लगाते हो. आज मंदिर में मास्क लगाकर क्यों आए हो इतने में ही विवाद बढ़ गया और पीड़ित युवक के पेट पर त्रिशूल से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिससे कि कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी