कोरबा

सरेराह युवती का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पहुँचे सलाखों के पीछे….कई युवतियां हो चुकी है शिकार

दुर्गेश मरावी

कोरबा – हरदीबाजार चौकी पुलिस में तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत पर एफआईआर की कार्रवाई के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बोकरामुड़ा निवासी पीडि़ता ने हरदीबाजार चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि गांव के ही तीन युवक प्रदीप दास उर्फ छोटन दास मानिकपुरी (30), रंजीत दास उर्फ मोटू दास (26), संदीप दास उर्फ बतालू दास ने 18 मई शाम 5.30 बजे रोड पर घूमने निकलने के दौरान हाथ-बांह पकडक़र खींचते हुए छेड़छाड़ की। उसकी दो बहनों के साथ भी इसी तरह की हरकत कर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों पर धारा 294, 354, 34 भादवि, 8, 17 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपियों को घेराबंदी कर गांव से पकड़ा। न्यायिक रिमांड पर लेने कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस अभिरक्षा में आरोपियों को जेल दाखिल करा दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...