बिलासपुर

बेलगाम हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा…मौके पर हुई मौत, सरकंडा अशोक नगर चौक में हुआ दर्दनाक हादसा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस सड़क हादसे में तेज रफ्तार हाइवा चालक ने एक बाइक सवार युवक को बुरी तरह रौंद दिया जिससे मौके पर ही युवक की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार रेत भरी हाइवा क्रमांक सीजी 04 एल क्यू 8995 को लेकर दोपहर 1,30 बजे के आसपास चालक सेन्दरी से मोपका की ओर जा रहा था

इसी दौरान सीपत चौक से राजकिशोर नगर की ओर जा रहे बाइक क्र. CG 10 EN 3710 में सवार संजय कुर्रे पिता सोनदास कुर्रे निवासी पीपरतराई (कोटा) को हाइवा चालक ने ठोकर मार दी जिससे युवक गिर कर हाइवा के नीचे आ गया और चक्के में दबकर उसने दम तोड़ दिया हाइवा के पिछले चक्के में घसीटते हुए वाहन ने युवक को कुछ दूर तक ले गया

युवक वाहन के चक्के में बुरी तरह से फंस गया हाइवा चालक को सरकंडा पुलिस ने पकड़ लिया और आगे की कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...