रतनपुर

तालाब के पास जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा…8 जुआरी गिरफ्तार, 25 हजार नकद, 6 बाइक और 8 मोबाइल जब्त

जुगनू तंबोली

बिलासपुर– अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खैरा स्थित दर्री तालाब के पास संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 25,020 नकद, 6 मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में उपयोग की जा रही मोमबत्ती जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 जून 2026 को थाना रतनपुर को सूचना मिली थी कि ग्राम खैरा के दर्री तालाब के पास बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विष्णु यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। निर्देश प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हेमंत कुमार कश्यप पाली, संजू नवरंग तखतपुर, अक्षय जायसवाल सेमरा-चपोरा, रविकांत जायसवाल भैंसाझार, महेन्द्र कुमार पाव जोगीअमराई, विरेन्द्र कुमार साहू पचरा, शाहिल खान करैहापारा रतनपुर और संतोष राजपूत खैरा को जुआ खेलते हुए पकड़ा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ सामग्री और नगदी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करने के साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। रतनपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनोज एक्का तथा आरक्षक संजय यादव, आकाश डोंगरे, धनराज कुम्भकार, मोरध्वज चंद्रा और गोविंदा जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला