रतनपुर

शासकीय हाई स्कूल की छात्राओं को मिला… सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, निरंतर स्कूल पहुँचने किया गया प्रोत्साहित

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय हाई स्कूल कलमीटार विकासखंड कोटा के कुल 22 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत जनभागीदारी विकास समिति के सदस्य गणों के उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर साइकल एवं बुक बैंक की किताबों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावना शुक्ला जनपद सदस्य ने कहा कि छात्राओं को और अच्छे से मेहनत करते हुए अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए ताकि अपने भविष्य का निर्माण कर सकें। विद्यानंद साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत छात्राओं को निशुल्क साइकिल एवं बुक बैंक की किताबें तथा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। विभा श्रीवास्तव प्राचार्य ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि अब बच्चों को दूर से आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी इसलिए मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करना चाहिए। इस अवसर पर हनुमंत राव भोसले विधायक प्रतिनिधि, रामेश्वरी बिझवार सरपंच, यशवंत विश्वकर्मा , अमर सिंह श्याम, सुमित शुक्ला, लोकेश निर्मलकर ,ईश्वर निर्मलकर ,संस्था के प्राचार्य विभा श्रीवास्तव, विद्यानंद साहू ,कल्याणी जायसवाल, मोनालिसा श्रीवास्तव और व्याख्याता गण उपस्थित थे

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...