रतनपुर

अब स्कूल आने-जाने में छात्राओं को नहीं होगी परेशानी– अरुण चौहान

जुगनू तंबोली

रतनपुर कन्या शिक्षा परिसर में कक्षा नवमीं की 82 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। निःशुल्क साइकिल पाकर छात्राएं उत्साहित नजर आयी। छात्राओं ने कहा कि स्कूल आने-जाने में कई तरह की परेशानी होती थी, लेकिन अब साइकिल से आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

जिले की उत्कृष्ठ संस्था शा.कन्या उ.मा.शा रतनपुर परिसर में सरस्वती निश्शुल्क साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान मुख्य आतिथ्य और छाया विधायक विभोर सिंह की अध्यक्षता में हुआ।

इस औसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान ने कहा कि इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए शासन से मिले उपहार उनकी आगे की पढाई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय से दूर रहने वाली और आर्थिक तंगी से जुझ रहे परिवार की बेटियो के लिए यह योजना एक बडा वरदान है। इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राएं अपने घरों से आसानी से पढाई के लिए स्कूल पहुंच सकती है

कार्यक्रम में प्राचार्य ने शाला की उपलब्धियों व भविष्य की कार्ययोजनाओं को भी सामने रखा।
इस अवसर पर शाला विकाश समिति के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, आशीष शर्मा,वादिर खान,आनंद जायसवाल, सहित बडी संख्या में पालक व छात्राएं उपस्थित रहे।

स्कूल में है शिक्षको की कमी,,,,

स्कूल शिक्षा विभाग की विशेष और उत्कृष्ठ संस्था शा.कन्या उ.मा.शा रतनपुर में एक नहीं कई समस्याएं हैं। छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए संचालित इस संस्था में पिछले कई वर्षों से शिक्षकों की कमी है। इसके चलते यहां बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है। इसका असर संस्था के परीक्षा परिणाम में भी दिखने लगा है। सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के तहत कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिल वितरण करने पहुंचे अतिथियों के समक्ष छात्राओं ने शिक्षको की कमी की समस्या से अवगत कराया।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार