बिलासपुर

निजात अभियान :- अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई…14 लीटर कच्ची शराब और 30 पाव देशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत दो अलग अलग थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने 14 लीटर महुआ शराब और 30 पाव देशी शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ़्तार किया है। पहला मामला बेलगहना चौकी का है जहाँ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम करहीकछार में नदी किनारे ट्रैक्टर मजदूरों को हाथ भट्टी से महुआ शराब बिक्री की जा रही है।

जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहां करहीकछार निवासी सम्मार सिंह कुजूर 14 लीटर महुआ शराब के साथ रंगे हाथों मिला। जिसे पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया इसी तरह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली की मगरपारा में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है।

जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहा मगरपारा निवासी गंगा राव से सिविल लाइन पुलिस ने 30 पाव देशी शराब बरामद की है। दोनो ही मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरप्तार कर न्यायालय पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार