कोरबा

हत्या की वारदात में शामिल, फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्गेश मरावी

कोरबा –हत्या के मामले में शामिल फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है। जानकारी के अनुसार पसान थाना क्षेत्र के रानी अटारी एसईसीएल खदान के पास फरवरी 2022 में एक अज्ञात शव जंगल से बरामद किया। इसकी पहचान सीपत पारा पिपरिया निवासी राधिका सिंह गौड़ के रूप में हुई। मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में मृतक का गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर मामले में पुलिस ने धारा 302, 201 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज किया। जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक का साथी सुखनाथ व सेमलाल और आधार सिंह के साथ कबाड़ चोरी से मिले रकम के बंटवारे को लेकर विवाद होने पर राधिका का उसके ही गमछे से गला घोंटकर हत्या कर जंगल में छुपाया गया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी सुखनाथ सिंह व सेमलाल गौड़े को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल करा दिया है। मामले का एक अन्य आरोपी आधार सिंह फरार हो गया था और उसके जगह बदल-बदलकर सूरजपुर, बैंकुठपुर में छुपकर रहने की जानकारी मिली। पुलिस ने फरार आरोपी आधार सिंह को कोरबा जिले के बचरा पोड़ी से पकड़ा है। मामले में आगे की कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार