बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- जिले में मिले फिर 6 नए कोरोना पॉजिटिव, शहर के एक ही क्षेत्र से 5 तो एक मस्तूरी ब्लॉक से….एक्टिव मरीज हुए 98

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। जिसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 11 दिनों में जिले में संक्रमितों की संख्या 9 से बढ़कर 98 पहुँच गई। इसके बावजूद संक्रमित मरीजो के मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। इसी कड़ी में शनिवार शाम भी नए संक्रमित मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। शनिवार को बिलासपुर शहर के एक ही एरिया से पाँच संक्रमित मरीज मिले है। जिसमे तीन महिला और दो पुरुष है। मिली जानकारी के अनुसार सभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क के है, बताया जा रहा है पैथोलॉजी लैब तेलीपारा के 41 वर्षीय टेक्नीशियन जो 8 जुलाई को संक्रमित पाया गया था। उसी के संपर्क में आने वाले 5 अन्य लोग शनिवार को पॉजिटिव आए हैं। जिसमे टेक्नीशियन की 39 वर्षीय पत्नी भी शामिल है। इसके अलावा 20 वर्षीय युवक और 56 वर्षीय व्यक्ति जो लैब में कार्यरत्त थे उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके साथ संक्रमित टेक्नीशियन के दो पड़ोसी जिनकी उम्र 22 और 40 वर्ष है। वह भी उनके संपर्क में आने से संक्रमति हुई है। वही मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम खोरसी की 24 वर्षीय गर्भवती महिला भी संक्रमित पाई गई है। जो बीते दिनों शादी समारोह में शामिल होने आए बस्तर से संक्रमित जवान के संपर्क में आई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो खोरसी से अब भी 10 और संदेहियों की रिपोर्ट आनी बाकि है, इसके पूर्व आधा दर्जन से अधिक लोग संक्रमित मिल चुके है। जिससे पूरा गांव दहशत में है। वही शनिवार को शहर के पांच पॉजिटिव आए मरीजो को बिलासपुर कोविड 19 हॉस्पिटल तो मस्तूरी की गर्भवती महिला को रायपुर एम्स में भर्ती कराया जा रहा है। न्यायधानी में 6 पॉजिटिव मरीजो को मिलाकर अब जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या बढ़कर 98 तक पहुँच गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार