छत्तीसगढ़बिलासपुर

चिंगराजपारा हत्याकांड के तीनों आरोपी पकड़ाए ,घटना को अंजाम देने के बाद भागने की फिराक में थे तीनों

आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

होली की शाम चिंगराजपारा किसान मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते संजय ध्रुव की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी राजा रजक के साथ संजय ध्रुव की पुरानी रंजिश थी। होली की शाम राजा रजक अपने दो साथियों राजा विश्वकर्मा और बुलठु रजक के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से आया था और दोनों के बीच झगड़े के बाद उसने चाकू मारकर संजय ध्रुव की हत्या कर दी । इस दौरान संजय ध्रुव और सभी आरोपी शराब के नशे में धुत्त थे। बताया जा रहा है कि आरोपी राजा ने संजय पर लगातार चाकू से पांच हमले किए और मौके के से भाग खड़ा हुआ। घायल संजय को उसके परिजन सिम्स लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्से में चिंगराजपारा के लोगों ने आरोपियों के बाइक को आग के हवाले कर दिया। होली की शाम हत्या होने से सरकंडा पुलिस सक्रिय हो गई और कुछ घंटों में ही आरोपियों को चिंगराजपारा के अटल आवास से गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...