रतनपुर

टी एल एम सीखने-सिखाने का सहज माध्यम, माध्यमिक शाला में मेला सम्पन्न…

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सहायक शिक्षण सामग्री अर्थात टी एल एम सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को सहज,सरल और स्थाई बनाता है। टी एल एम का प्रयोग सभी शिक्षकों को अपने अध्यापन में करना चाहिए। उक्त बातें माध्यमिक शाला नवागांव खूंटा में आयोजित कर्रा संकुल के टी एल एम मेले में संकुल समन्वयक रामरतन भारद्वाज द्वारा कही गई।माध्यमिक शाला नवागांव में आयोजित इस टी एल एम मेले में कर्रा संकुल के समस्त स्कूलों के प्रत्येक शिक्षक द्वारा टी एल एम प्रदर्शित किया गया।

बहुत सारे टी एल एम कबाड़ से जुगाड़ अंतर्गत जीरो निवेश पर बनाये गए थे जिन्हें देख कर शिक्षकों और अथितियों ने प्रशंसा की।विज्ञान,गणित,भाषा जैसे विषयों के विभिन्न विषयवस्तु को सहायक शिक्षण सामग्री के माध्यम से छात्रों तक बड़ी आसानी से पहुचाया जा सकता है।टी एल एम मेले में आयोजित कार्यक्रम में मनीष पाण्डेय, युवराज प्रधान,राम रत्न भारद्वाज,आर पी मस्ताना,शिव छत्रवाणी, श्री चंद्रा द्वारा टी एल एम निर्माण और उपयोग को लेकर आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर कल्पना शर्मा,कामिनी भानू, अंजनी ठाकुर,अमृता वर्मा,आरती तिवारी,अंजना अग्रवाल,दिलशाद बेगम,मनीष पाण्डेय, रामकिसुन सूर्यवंशी,नरेंद्र जायसवाल,दिनेश कश्यप,दिनेश तम्बोली,राजेश अनन्त,मधु कश्यप सहित अनेक शिक्षकों ने अपने टी एल एम की उपयोगिता का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनीष पाण्डेय द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस