बिलासपुर

गड्ढे में गिरकर मौत मामले में हुई एफआईआर दर्ज…. सब इंजीनियर, ईई, कंस्ट्रक्शन कंपनी बनाये गए आरोपी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ग्राम मंगला से लोखडी रेल फाटक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है ठेकेदार की फर्म का नाम है डी.सी. कन्सट्रक्श्न, फर्म का प्रोपाईटर देवचरण राठौर है मौके पर कार्य की देखरेख देवचरण राठौर का पुत्र गुड्डू राठौर करता है ठेकेदार के द्वारा सड़क चौड़ीकरण हेतु कल दिनांक 19/04/2023 को अल्का एवेन्यु कालोनी के गेट से आगे पुलिया निर्माण हेतु लगभग 10 फीट गहरा गड्डा खोद कर छोड़ दिया गया था। मौके पर किसी प्रकार से बेरिकेटिंग या संकेतक ठेकेदार के द्वारा नही लगाया गया था तथा सुरक्षा मानकों का भी पालन नही किया गया । जहाँ कृपाल सिंह 19/04/2023 को रात्रि लगभग 8:30 बजे डेयरी के कार्य से उषा उपवन स्थित अपने घर से मोटर सायकल से निकले थे और ठेकेदार के द्वारा पुलिया निर्माण के लिये कराये गये गड्डे में मोटर सायकल सहित गिर गये जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई। उक्त गड्डे में गिरने के उपरांत कुछ देर बाद एक लड़का जो कि उषा उपवन में ही रहता है वह भी उस गड्डे में मोटर सायकल सहित गिर गया ।

कुछ राहगीर उस लड़के के चिल्लाने पर उसे बचाने गये और बाहर निकाले तो वह बताया कि कोई व्यक्ति पहले से ही उक्त गड्डे में मोटर सायकल सहित गिरा हुआ है। पुलिस को सूचना दी गई तो एंबुलेंस वाले आये और कृपाल सिंह को बाहर निकाला और अस्पताल ले गये वहां पर डाक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंजीनियर दीपक खण्डेलवाल एवं कार्यपालन अभियंता ए. के चौरसिया की देखरेख में ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिनकी वजह से ही कृपाल सिंह की मृत्यु ठेकेदार डी.सी. कन्स्ट्रक्शन, इंजीनियर दीपक खण्डेलवाल कार्य पालन अभियंता ए. के. चौरसिया की लापरवाही के कारण हो गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मृतक के पुत्र ईशान सिंह गाबा की रिपोर्ट पर पुलिस ने दीपक खण्डेलवाल सब इंजीनियर , ए के चौरसिया कार्य पालन अभियंता , देवचरण राठौर डी सी कन्सट्रक्शन का प्रोवाईटर , गुड्डु राठौर के खिलाफ धारा 304-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार