जांजगीर चाँपा

बुजुर्ग सराफा व्यवसायी को चकमा देकर ढाई लाख से ज्यादा के जेवर की उठाईगिरी, पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जुटी मामले की जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के बम्हनीडीह नगर के बाजार पारा में एक सराफा दुकान से बुजुर्ग व्यवसायी को चकमा देकर 05 तोला सोने का जेवर पार कर दिया। पीड़ित सराफा व्यवसायी ने मिलाने के दौरान दौरान जब सामान कम पाया और सीसीटीवी फुटेज खंगाल तब इस बात का खुलासा हुआ कि दुकान में सामान लेने पहुॅचे दो लोगों ने अलग अलग तीन डिब्बे पार कर दिये

जिसमेें 05 तोला से ज्यादा सोना था, सराफा व्यवसायी के मुताबिक पार किये गये सोने की कमीत ढाई से पौने तीन लाख के करीब है। बम्हनीडीह पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बम्हनीडीह के बाजार पारा में 66 वर्षीय गणेश प्रसाद पिता स्व. परसादी लाल सराफ मां दुर्गा ज्वेलर्स के नाम से सराफा दुकान का संचालन किया जाता है

उनके दुकान में बीते रोज 02 जून को सुबह लगभग 11ः30 बजे के करीब दो व्यक्ति चांदी का बच्चों का चूड़ी लेने आए समाने लेने के दौरान उनके द्वारा बुजुर्ग सराफा व्यवसायी गणेश प्रसाद को बातों में उनझा कर 03 छोटे डिब्बों में रखे सोने के मराठी लकेट 15 जोड़ी, सोने की अंगूठी संख्या लगभग 10 पीस, सोने का गेहूं दाना 20 से 25 पीस लगभग कुल वनज 50 ग्राम से कुछ ज्यादा को अपने जेब में रख कर फरार हो गये।

सामानों के मिलान के दौरान सराफा व्यवसायी को संदेह हुआ तब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तब दुकान आए दोनों व्यक्तियों के एक एक कर तीनों डिब्बे पैंट के जेब में रखते रिकार्डिंग में नजर आया। पीड़ित सराफा व्यवसायी की रिपोर्ट पर बम्हनीडीह पुलिस ने आईपीसी की धारा 34, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...