जांजगीर चाँपा

छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज का यादव गौरव सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सन्नी यादव

पामगढ़ :- समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का समय है- उक्त बातें अठोरिया यादव समाज के तत्वाधान में आयोजित शपथ ग्रहण एवं यादव गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रामशरण यादव महापौर नगर निगम बिलासपुर के द्वारा अपने उद्‌बोधन में कही उन्होने आगे कहा कि आज यादव समाज छ.ग. में काफी संख्या में है लेकिन आज हम शाखा मे विभक्त है जिससे समाज का उत्तरोत्तर उन्नति में बाधा आ रही है इसलिए सभी यादवो का एकीकरण आवश्यक है साथ ही उन्होने युवा वर्ग को समाज विकास में आगे बढ़कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। सर्वप्रथम यादव समाज के ईष्ट देव भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर धूप-दीप प्रज्जलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियो का स्वागत पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियो को मुख्यातिथि के द्वारा सपथ दिलाई गई इसके पश्चात अठोरिया यादव गौरव सम्मान में 10वी 12वी मेधावी छात्र-छात्राओ, समाज के खेल कूद, पत्रकारिता, शासकीय सेवा दे रहे कर्मचारियो, अधिकारियो, अधिवक्ता, राजनीतिक क्षेत्र एवं समाज सेवा में अपनी सेवा दे रहे 150 लोगो को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर भुवनेश्वर यादव प्रदेशाध्यक्ष अ.भा यादव महासभा, डॉ. सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग छत्तीसगढ़ शासन, पी आर यादव पूर्व प्रांताध्यक्ष छ ग. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं समाज के महामंत्री संग्राम सिंह यादव द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथि के रूप में के. बी. यादव, सोनाराम यादव, बिहारी लाल यादव संरक्षकगण रहे। श्री पी आर यादव ने कहा कि हमारे यादव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है भगवान श्री कृष्ण के नीति और विचारो को आत्मसाध करने की जरूरत है। पिछड़ा वर्ग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ.सोमनाथ यादव ने अपने सारगर्भित उदबोधन में समाज को सही दिशा निर्देसन की आवश्यकता बताया। इसी क्रम में श्री भुवनेश्वर यादव जी के द्वारा उदबोधन किया गया।इस अवसर पर दिवंगत सामाजिक जनो को भी प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

यादव समाज के गौरव के लिए हरीश यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर को विशेष सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील यादव प्रदेश संयोजक द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त मनोज यादव प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र यादव प्रदेश सचिव, ताराचंद यादव कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र यादव उपाध्यक्ष, फिरत यादव सहसचिव, महेश यादव सदस्य, लक्ष्मी यादव सदस्य, धनसिंह यादव सदस्य, गणेश यादव, राकेश यादव, अकाश यादव, विजय यादव, अमित यादव, भरत यादव मेऊ, पुरषोत्तम यादव, कुमार यादव, रामप्रसाद यादव, अर्जुन, महेश, मुकेश, पंकज, शैलेन्द्र, पवन, लालू, संतोष यादव कोशीर, पुनीत राम, हिमांशु, देवेश, उमंग, सहित सैकड़ों यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला...