कोटा

कोटा पुलिस द्वारा ग्राम बरद्वार में रात में गाली गलौज, मारपीट कर जेसीबी, मोटरसाइकिल, एवं मोबाइल तोड़फोड़ करने वाले आरोपीयो को किया गिरफ्तार

प्रेम सोमवंशी

कोटा – थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बरद्वार निवासी प्रार्थी सुरेश कुमार साहू कोटा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06/06/22 को ग्राम पंचायत बरद्वार की तरफ से श्मशान घाट जाने का रास्ता एवं तालाब के रास्ते में मुरूम डलवाने काम करवा रहा था काम कराने के दौरान विद्युत तार लूज हो जाने से बांस गढा कर ठीक कर आए थे जो काम कराने के दौरान बांस का खंबा उखड़ गया था उसमें दूसरा ख‌भा लगवाया इसी बात पर आरोपी अजय दास मानिकपुरी तथा जीवन दास मानिकपुरी नाराज होकर दिनांक 06.06.2022 के 10:00 बजे प्रार्थी को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किए किसी तरह छुड़ाकर प्रार्थी अपने दामाद के घर छूप गए करीब रात्रि 1:10 बजे अजय दास मानिकपुरी तथा जीवन दास मानिकपुरी दोनों गाली गलौज करते हुए पंचायत के काम में लगे

जेसीबी, मोटरसाइकिल तथा लेबर के मोबाइल को डंडा से पीटकर-पीटकर तोड़फोड़ किए जिसमें करीबन ₹15000 का नुकसान हुआ हैं मारपीट से प्रार्थी के हाथ,कोहनी में चोट लगा है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी अजय दास मानिकपुरी पिता मदन दास मानिकपुरी व जीवन दास मानिकपुरी पिता राजकुमार मानिकपुरी निवासी बरद्वार को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई किया जा रहा है तथा अलग से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, स.उ.नि. मेलाराम कठोतिया, प्र.आर.आरक्षक कमलेश्वर सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनवानी,रवि श्रीवास,गोविंदा जायसवाल, चंदन मानिकपुरी,अंकित जायसवाल, महेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...