जांजगीर चाँपा

युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…. पीड़िता से जान पहचान बनाकर करने लगा था दैहिक शोषण

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई की पीड़िता की आरोपी से जान पहचान होने से दोनो आपस में बात करते थे। इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करूंगा कहकर दैहिक शोषण किया, और शादी करने से इंकार कर दिया, जिसकी रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 376(2) (ढ), 506 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर आरोपी नवीन श्रीवास को उसके ठिकाने से पकड़ा गया, जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, आर. दिलीप सिंह एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...