रायगढ़

चरित्र शंका में पत्नी की डंडे से पीट पीटकर हत्या…आरोपी पति गिरफ्तार, भाई की हत्या के मामले में जा चुका था जेल

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के कापू थाना क्षेत्र से चरित्र शंका में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें सज़ायाफ्ता आरोपी पति ने डंडे से पीट पीटकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डगभैना (टेलरपारा) में महिला की संदेहास्पद मौत की सूचना थाना प्रभारी कापू को मिली थी, तत्काल थाना प्रभारी कापू अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां गांव के राम कुमार कोरवा (45 साल) ने बताया कि उसका चचेरा भाई रतिया कोरवा ने अपनी पत्नी ललिता कोरवा के साथ डंडे से मारपीट, हत्या कर फरार है । कापू पुलिस की टीम ने गांव में आरोपी रतिया कोरवा की पतासाजी कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया । घटना के संबंध में रिपोर्टकर्ता राम कुमार कोरवा ने बताया कि उसका चचेरा भाई रतिया कोरवा ने करीब 12 साल पहले अपने सगे छोटे भाई डेमू राम कोरवा की हत्या कर जेल गया था जिसमें सजा काट कर करीब 02 साल पहले घर वापस आया । घर आने के बाद से रतिया कोरवा अपनी पत्नि ललिता पर चरित्र शंका कर हमेशा झगड़ा लड़ाई करता था । 26 मई को गांव में रतिया कोरवा की सगे भतिजी की शादी थी, शादी में रतिया कोरवा और ललिता कोरवा दोनों नहीं गये घर पर थे । इसी दरम्यान रतिया कोरवा अपनी पत्नी ललिता पर चरित्र शंका करते हुए घर में रखे बहंगा और डंडे से ललिता को मारपीट किया जिससे उसकी मौत हो गई है । रिपोर्ट पर आरोपी रतिया कोरवा के विरूद्ध धारा 302 आईपीसी कायम कर आरोपी रतिया कोरवा पिता नान्ही राम कोरवा उम्र 40 वर्ष निवासी डगभौना (टेलरपारा ) को गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जांच कार्रवाई के लिये कापू पहुंचे डीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा आरोपी को घटनास्थल लेकर क्राईम सीन रीक्रिएशन कराया गया । इस दौरान पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त कारी लकड़ी का बहंगा एवं सराई लकड़ी का डंडा व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती की गई है । आरोपी को हत्या के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला,