बिलासपुर

स्कोर्पियों की ठोकर से इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की हुई मौत…लालखदान ओवरब्रिज के पास की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लालखदान ओवरब्रिज के पास लगभग 12 बजे के आसपास एक स्कोर्पियों वाहन ने सामने से आ रहे बाइक सवार को अपनी चपेट मे ले लिया।जिससे बाइक सवार की घटना स्थल मे ही मौत हो गई ।

वही तोरवा पुलिस दुर्घटनाकारित स्कोर्पियों वाहन को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर नारियल कोठी दयालबंद निवासी पीयूष पाठक पिता भद्रेश पाठक उम्र 20 वर्ष लालखदान चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रथम वर्ष का छात्र था।

जो आज लगभग 12 बजे के आसपास अपने KTM बाइक CG10 BE 8310 मे सवार होकर चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज जाने को निकला था वही लालखदान ओवरब्रिज के पास पहुंचा ही था तभी मस्तूरी तरफ से आ रही स्कोर्पियों क्र. CG 11 AF 5838 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से बाइक को जोरदार ठोकर मार दी जिससे बाइक मे सवार पीयूष पाठक के सिर मे गंभीर चोट लगी वही आसपास के लोगो ने तत्काल सिम्स लेकर पहुंचे तब तक युवक की जान जा चुकी थी।

वही घटना की सूचना मिलते ही तत्काल तोरवा पुलिस मौक़े पर पहुंच दुर्घटनाकारित स्कोर्पियों को जप्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...