बिलासपुर

गुम हुए मोबाईल रिकवर कर सौंपा गया मालिकों को…बिलासपुर पुलिस चला रही अभियान, 20 लाख कीमती 100 मोबाईल किये गए वापस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दशहरा के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा गुम हुए 100 नग मोबाइल उनके मालिकों को लौटाया गया , दुर्गा पूजा दशहरा के अवसर पर अपना गुम मोबाइल वापस पाकर मोबाइल मालिक जहां बिलासपुर पुलिस को धन्यवाद दे रहे थे,वहीं इसे माता रानी का आशीर्वाद मानकर माता रानी के प्रति भी नतमस्तक थे । अपने गुम हुए मोबाइल वापस पाने की आस छोड़ चुके मोबाइल मालिकों को जब पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा मोबाइल वापस लौटाया गया तब उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी,

मोबाइल मालिकों ने कहा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर मोबाइल वापस मिलने से उनके परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई है , वापस लौटाए गए 100 नग मोबाइल में से बहुत से मोबाइल हैंडसेट काफी महंगे थे , सभी मोबाइल की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है ।बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर गुमे हुये मोबाईल तलाश करने निर्देशित किया गया है ,

एसीसीयू टीम द्वारा संबंधित मोबाइल कंपनियों से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर गुम हुए मोबाइल खोजने हेतु अभियान चलाया गया , खोजबीन के दौरान मध्यप्रदेश ,उड़ीसा ,महाराष्ट्र,तेलंगाना झारखंड सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 100 नग मोबाइल रिकवर किया गया है । मोबाइल लेने आए हुए मालिकों से उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी द्वारा व्यक्तिगत रूप से चर्चाकर मोबाइल का सुरक्षित उपयोग करने , वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन (वीडियो काॅलिंग के माध्यम से),

वाॅट्सएप की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकाॅईन, टुरिजम प्लाॅन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, आनलाईन लोन एप व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये।मोबाइल खोज अभियान में वरिष्ठ अधिरियों के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू बिलासपुर प्रभारी कृष्णा साहू, साइबर एक्सपर्ट प्रभाकर तिवारी, स.उ.नि. सोमनाथ यादव, प्र.आर. देवमुन पुहुप, बलबीर सिहं,

आरक्षक तरूण केशरवानी, विरेन्द्र गंधर्व, निखील राॅव, प्रशांत सिंह, प्रशांत राठौर, तदबीर सिंह, सत्या पाटले, सरफराज खान, विकास राम, मुकेश वर्मा, राकेश बंजारे, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, सुरेंद्र पोर्ते, बोधूराम , सकुन्तला साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

एसीसीयू टीम द्वारा इसी वर्ष माह मई में करीब 150 गुम मोबाईल रिकवर कर मोबाइल मालिकों को लौटाये गये थे, गुम हुए मोबाइल खोकर वापस करने की प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...