कोटा

दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर करते थे प्रताड़ित, नवविवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या…. पति सहित 5 गिरफ्तार

प्रेम सोमवंशी

कोटा – पुलिस ने नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति, सास, ससुर सहित 2 और के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को ग्राम करगीकला सरपंच के माध्यम से सूचना मिली थी की उनके ग्राम के नोहर साहू की नवविवाहिता पत्नी घर में आग में जल गई है, सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा जाकर तस्दीक किया गया। मौके पर नोहर साहू की पत्नी नागिता उर्फ श्वेता साहू की आग से जलकर मृत्यु चुकी थी। मौके पर मिट्टी तेल, माचिस पडा था, पंचनामा कार्यवाही में लेकर शव का पीएम कराया गया।

मामले में जांच के दौरान पता चला कि मृतिका नगीता उर्फ श्वेता साहू उम्र 24 साल को उसके ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल नहीं लाए हो कहकर प्रताड़ित करते थे जिससे मृतिका तंग आकर मिट्टीतेल अपने आप के ऊपर छिड़क कर माचिस से आग लगा ली। जिससे मृतिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उक्त मामले में जांच दौरान अपराध सबूत पाए जाने से मृतिका के पति नोहर कुमार साहू उम्र 30 साल, ससुर लेधरुराम सास सातीन बाई, मनोहर साहू , माया साहू को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,