छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री के नाम पर व्यवसायी से 10 लाख 84 हजार रुपए की ठगी….ऑर्डर और रकम लेकर की गई धोखाधड़ी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नगर के व्यवसायी बी लेनिन कुमार द्वारा अपनी संस्थान श्री सांई सर्विसेज के नाम से संचालित टीवीएस मोटर शो रूम में बिक्री के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर का सौदा किया गया था, जिसमें संबंधित SKA इलेक्ट्रिा प्राईवेट लिमिटेड कंपनी दिल्ली के नाम पर 4 लोगों के द्वारा पैसे लेकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। मामले में पीड़ित ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि एक वेबसाइट के माध्यम उन्होंने SKA इलेक्ट्रिा प्राईवेट लिमिटेड कंपनी दिल्ली के डारेक्टर अंशुमन पाण्डेय व कुसुम मिश्रा से बातचीत हुई, जो कंपनी द्वारा आर्डर के हिसाब से इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलवरी करना बताये, जिस पर प्रार्थी के द्वारा 10,84,287 रूपये का आर्डर दिया गया जिसमें कुल 20 गाडिया आनी थी, वही यह तय हुआ कि 3,50,000 रूपये एंडवास तथा शेष राशि गाडियो के डिलवरी के पहले देना था। लेकिन इसके बाद भी गाड़ियां नही आई और जल्द ही गाड़ियां पहुँचने का झांसा दिया गया, जिसके बाद फिर से मेडिकल एमरजेंसी के नाम पर प्रार्थी से शेष रकम दिनांक 07.10.2021 को 7,34,287 रूपये अंशुमन पाण्डेय के कंपनी एंकाउट में आन लाइन ट्रासफर करवाया गया।

इसके बाद भी वाहनों की डिलीवरी नही हुई तब प्रार्थी और उसका दोस्त दिल्ली के दिये पते पर पहुँचे लेकिन वहाँ से सभी ऑफिस बंद कर नोएडा चले गए थे जो वहाँ नए नाम से कंपनी बना कर काम कर रहे थे, वहाँ जाने पर भी गुमराह किया गया और पैसे वापस करने का झांसा दिया गया, लेकिन आज तक पैसे वापस नही किये गए। मामले पीड़ित ने SKA इलेक्ट्रिा प्राईवेट लिमिटेड कंपनी दिल्ली के अंशुमन पाण्डेय, कुसुम मिश्रा,सुरेश कुमार व अजीत के नाम धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अंशुमन पाण्डेय, कुसुम मिश्रा, सुरेश कुमार, अजीत के खिलाफ धारा 34-IPC, 420-IPCके तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...