रतनपुर

VIDEO: बोर कनेक्शन के लिए खींचे तार की चपेट में आया ग्रामीण,मौके पर हुई मौत,रतनपुर थाना क्षेत्र की घटना,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के ग्राम भरवीडीह में करेंट में चिपक कर एक ग्रामीण की मौत हो गई वही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भरवीडीह निवासी प्रहलाद कमलसेन पिता श्रीराम कमलसेन उम्र 42 वर्ष शनिवार को किसी काम से बिलासपुर गया था जो अपने काम निपटाकर शाम के समय वापस बिलासपुर से बस से ग्राम सिंघरी तक आया फिर वहा से पैदल पगडंडी के रास्ते अपने ग्राम भरवीडीह जा रहा था।तभी गांव से पहले प्लाट में बोर कनेशन के लिए खींचे हुए तार पगडंडी रास्ते पर टूट कर लटक रहा था जिसकी चपेट में आने से प्रहलाद कमलसेन की मौत हो गई।

वही रविवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली जिसके बाद मृतक के परिजनों एवं रतनपुर थाना में मामले की सूचना दी।जिसके बाद मौके पहुंची रतनपुर पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजने शव को उठाने लगे तभी मृतक के परिजन उचित मुआवजा राशि प्रदान करने एवं अवैध विद्युत कनेक्शन कर बोर संचालित करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तार करने।उससे पहले शव को उठाने से मना कर दिया है।फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच ग्रामीणों एवं परिजनों को समझाइश दी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट...