बिलासपुर

चोरी के एक मामले का हुआ खुलासा…मुख्य आरोपी सहित 2 नाबालिग गिरफ्तार, कब्जे से लाखों का माल बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीते दिनों 8 -9 जून की दरमियानी रात प्रार्थिया शैल हंस के मकान नं.-274 समृद्धि विहार कालोनी सेंदरी से सोने चांदी के जेवर, कुल कीमती 1,95,000/- रुपये चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पर विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुनील तिर्की के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर आसपास के क्षेत्रों पर सतत् निगाह रखी गई थी इसी बीच 13 जून को श्रृंगार सिटी कालोनी में दो लड़कों को चोरी करने के आशय से घुसने की सूचना पर तत्काल रवाना होकर पकड़कर थाना लाया गया, जिसमें से एक बालक से पूछताछ किया गया, जो अपने साथी सुरेश पटेल उर्फ मुकेश उर्फ पान्तनु एवं एक अन्य बालक के साथ मिलकर समृद्धि विहार में चोरी करना तथा चोरी के सोने चांदी के जेवर को आपस में बांटना स्वीकार किया।

नाबालिग बालक के मेमोरेण्डम के आधार पर मास्टरमाइंड आरोपी सुरेश पटेल उर्फ मुकेश उर्फ पान्तनु का तकनीकी सहायता लेकर पता तलाश किया जा रहा था जो ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहा था, जिसे पेण्ड्रोरोड रेलवे स्टेशन में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाया गया, जिससे चोरी की सम्पत्ति सोने चांदी के जेवरात बरामद किया गया है। आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत् दोनों बालकों के विरुद्ध धारा 457, 380, 34 भादवि के तहत विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पामगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी....स्पोर्ट्स बाईक में देशी शराब की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 108 लीटर कच्ची... कार में अवैध गांजा लेकर घूम रहे 2 तस्कर धराए.... 51 किलो गांजा, 2 लाख नगद समेत 32 लाख का माल जब्त, तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर.... हेलमेट ने बचाई जान, सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौ... सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार...5 वाहन बरामद, फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज, सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चो... यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं रकम दोगुनी करने का झांसा: 6.05 लाख की ठगी...दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज