कोटा

खेल मैदान में सीसी रोड निर्माण किए जाने के विरुद्ध में खिलाड़ियों ने खोला मोर्चा कोटा SDM को सौंपा ज्ञापन

प्रेम सोमवंशी

कोटा – खेल मैदान में सीसी रोड निर्माण किए जाने के विरुद्ध में खिलाड़ियों ने मोर्चा खोल दिया है।कहा निर्माण कार्य होने से घट जाएगा मैदान का क्षेत्रफल, बंद हो जाएगा युवक-युवतियों का खेलकूद के साथ शारीरिक क्रियाएं। युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने ग्रामीण युवाओं ने संभाग आयुक्त, जिलाधीश, कोटा एसडीएम सहित जनपद पंचायत कोटा से निर्माण कार्य बंद करवाने मांग किया गया।

मामला कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा का है जहां एकमात्र खेल मैदान की सुविधा है।जहां प्रतिदिन ग्राम के युवा पीढ़ी क्रिकेट,कबड्डी,लंबी कूद,ऊंची कूद और जैसी खेल खेल कर स्वयं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रतिदिन तैयारी करते हैं।अचानक मैदान में लगाए जा रहे चुना और मुरूम खुदाई कर रही है जेसीबी और ट्रैक्टर देख मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया।

खिलाड़ी लगातार निर्माण एजेंसी से मैदान पर निर्माण कार्य नहीं करने विनती करते रहे। सीसी रोड निर्माण कार्य करने से खेल के दौरान खिलाड़ियों को चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। जब तक मैदान पर संपूर्ण समतलीकरण नहीं हो जाता तब तक मैदान का क्षेत्रफल कम हो जाएगा।खिलाड़ियों शारीरिक दक्षता से वंचित रह जाएंगे।आपसी बातचीत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होने की स्थिति में खिलाड़ियों ने प्रशासन से मदद लेना उचित समझा।जिसके बाद मैदान को बचाने की मुहिम के साथ सभी खिलाड़ी अनुविभागीय अधिकारी कोटा से लिखित आवेदन किया।वहीं युवाओं ने बताया कि हम विकास के विरोधी नहीं है।निर्माण कार्य समतल मैदान को बगैर नुकसान पहुंचाये होना चाहिए सीसी रोड निर्माण हाई स्कूल से सीधे राजीव सेवा केंद्र की ओर बनना चाहिए, या फिर वर्तमान में जिस दिशा में ले-आउट हुआ है,उसके विपरीत दिशा में सीसी रोड निर्माण होने से खेल मैदान को कोई नुकसान नहीं होगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,