कोटा

मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिरे 3 लोग गंभीर रूप से घायल

प्रेम सोमवंशी

कोटा – बिलासपुर मार्ग के ग्राम पीपर तराई के बस स्टैंड के पास एक मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर गिर गए। जिससे दो लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है तो वही एक को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना कोटा थाना की डायल 112 को दी जिसके बाद कोटा थाना की डायल 112 घटना स्थल पर पहुँचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लाकर भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार चंदन रात्रे पिता संतोष रात्रे उम्र 24 वर्ष व शत्रुघ्न रात्रे पिता रमेश रात्रे उम्र 20 वर्ष जरहाभाठा बिलासपुर सहित प्रियंका डहरे पिता दुर्गेश डहरे उम्र 16 वर्ष यह तीनों कोटा से बिलासपुर जा रहे थे कि जब यह लोग ग्राम पीपर तराई के पास पहुँचे ही थी कि मोटरसायकिल से अनियंत्रित खो दिए जिससे तीनो सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के पश्चात स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोटा थाना की डायल 112 को सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक आशीष वस्त्रकार व चालक तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लाकर भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द...