मस्तूरी

झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के ईलाज से 2 साल पहले ग्रामीण की हुई थी मौत….लेकिन नही हुई थी कोई कार्रवाई, आखिर कौन है जिम्मेदार?

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के वेद परसदा में बिना किसी डिग्री और लाइसेंस के बंगाली डॉक्टर अपना क्लिनिक संचालित कर रहा था, जिसके द्वारा इंजेक्शन लगाने की वजह से जहाँ एक युवक की जिंदगी अब मौत के मुँह में है तो वही इसी बंगाली डॉक्टर निखिल विश्वास के द्वारा 2 साल पहले 21/10/2020 को क्षेत्र के डोड़की निवासी 67 वर्षीय महेन्द्रपाल श्रीवास की मौत हुई थी, मृतक को भी इसी बंगाली डॉक्टर ने मामूली तबीयत खराब होने पर इंजेक्शन लगाया था,

जिसके बाद उसके कमर में इंफेक्शन और फोड़े हो गए थे, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर लाया गया था लेकिन 26/10/2020 को उनकी मौत हो गई थी, मामले में परिजनों ने मस्तूरी थाने में इसकी लिखित शिकायत भी की थी लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई बंगाली डॉक्टर के ऊपर नही हुई और न ही स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक को सील किया जिसका खामियाजा ही अभी वेद परसदा के युवक हेतराम पटेल को भुगतना पड़ रहा है और उसकी जान आफत में पड़ गई है।

हालांकि इस मामले तो बंगाली डॉक्टर की गिरफ्तारी कर ली गई है लेकिन 2 साल पहले हुई मौत के मामले में कही कार्रवाई होती तो आज यह नौबत न आती।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...