धमतरी

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न…

धमतरी –वनांचल विकासखंड नगरी के शालाओं में 16 जून 2022 को नवीन शिक्षण सत्र की शुरुआत मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन कर शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया | इस कड़ी में स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरी में डा.श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव विधायक विधान सभा क्षेत्र सिहावा के मुख्य आतिथ्य में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ | कार्यक्रम की अध्यक्षता भानेंद्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के द्वारा की गयी | शाला प्रवेश उत्सव क्रायक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डा.श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा के उन्नति के लिए किये जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए नए शिक्षण सत्र में नवप्रवेशी बच्चों को बेहतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कहा |

इस अवसर पर विधायक डा.श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सन्देश का वाचन किया तथा शासन की मंशा अनुरूप स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करते हुए उनके सर्वांगीण भविष्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने को कहा | कार्यक्रम के प्रारंभ में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य बताते हुए विकासखंड नगरी में शिक्षा के उतरोत्तर उन्नति के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया | बी.ई.ओ. श्री सिंह ने स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत किये | कार्यक्रम के प्रारम्भ में उपस्थित जनों के द्वारा राजकीय गीत एवं राष्ट्रगान गाया गया | शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश प्रदान किया गया | इस अवसर बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्प गुच्छ भेंटकर तथा मिष्ठान्न खिलाकर,स्वागत कर शाला में नवप्रवेश कराया गया | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आराधना शुक्ला अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी, अजय नाहटा उपाध्यक्ष नगर पंचायत नगरी, लखन लाल ध्रुव प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, भुवन साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, रूद्र प्रताप नाग विधायक प्रतिनिधि, पार्षद गण- टिकेश्वर ध्रुव, जीतेन्द्र ध्रुव, श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती सुनीता निर्मलकर, जियाउद्दीन रिजवी उपस्थित थे | कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक-सचिन भंसाली, सोनू चौहान, नदीम अली, आदित्य ठाकुर, इश्शु अली, किशन गजेन्द्र, विनय चौहान, प्रदीप सोन,संस्था के व्याख्यातागण अमृत लाल साव, ऋषि लाल सोनी, अशोक माने, सुमन गुप्ता, दिव्या जैन, संकुल शैक्षिक समन्वयक उमेश सोम, लोचन साहू, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शालेय कर्मचारीगण, पालकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे |

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...