कोटा

कोटा में सड़क हादसा: स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

उदय सिंह

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम कोनचरा में 16 मई 2025 की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान ग्राम पहंदा निवासी विकास टण्डन उर्फ मानो के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शाम शुक्रवार लगभग 7:15 बजे विकास टण्डन अपने साथी कुणाल रात्रे के साथ पेट्रोल लेने पल्सर बाइक क्रमांक CG-10-AN-6016 से बेलगहना गया था। बाइक विकास चला रहा था और कुणाल पीछे बैठा था। लौटते समय कोनचरा हाई स्कूल के पास पुलिया के नजदीक सामने से आ रही स्कूटी क्रमांक CG-10-BW-0723 ने तेजी और लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। विकास टण्डन के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। कुणाल को आंख के पास चोट लगी। तत्काल दोनों को आसपास के लोगों के मदद से कोटा शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वही टक्कर से स्कूटी चालक भी घायल हो गया जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज शनिवार को पोस्टमार्टम पश्चात शव को परिजनों को सौप आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस