बिलासपुर

महिला संबंधी अपराधों पर रोक लगाने ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में महिलाओ पर बढ़ते शोषण को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन बिलासपुर ने गुरूवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसने उन्होंने महिलाओ पर बढ़ते शोषण को रोकने कुल 9 मांगे जिला और राज्य सरकार के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से रखी हैं। इस दौरान छात्रों ने मीडिया से रूबरू होकर महिलाओं के खिलाफ अपराध बढऩे की मुख्य वजह कानून की पेचीदगी को बताया हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की हत्या, बलात्कार, शोषण, उत्पीडऩ की वारदातें बढ़ रही हैं। पुलिस जांच-पड़ताल में कम से कम समय लगे, महिला अदालतों की स्थापना हो, महिलाओं को अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाया जाए तभी अपराध कम हो सकते हैं।

उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि आमजन में कानून का डर नहीं है। अपराधी को सजा दिलाने मे ही वर्षों लग जाते हैं और उनको जमानत मिल जाती है, जिससे वे निडर होकर घूमते हैं। अगर सजा जल्द से जल्द दे दी जाए तो समाज मे भय उत्पन्न होगा और अपराध मे कमी आएगी। यही नहीं इंटरनेट पर अश्लील दृश्य देखकर उत्तेजना बढऩे के कारण व्यक्ति उत्तेजना संतुष्टि के लिए यौन अपराध की ओर बढ़ जाता है।

पुरुषों की शराबखोरी, जुआखोरी जैसी आदतों का खामियाजा अधिकांशत: महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण के रूप में चुकाना पड़ता है। सजा की कमी भी अपराधियों को प्रोत्साहित करती है। इसको लेकर शासन स्तर से कड़े कदम उठाने की जरूरत समझी जा रही है। लिहाज़ा कलेक्टर के माध्यम राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...