बिलासपुर

कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स हॉस्पिटल का किया निरीक्षण… विकासकार्यो का लिया जायजा दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले लगभग दो-तीन माह में हुए निर्माण एवं सुधार कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बचे हुए कार्यों की गति में तेजी लाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिम्स के बदले हालात के बारे में मरीजों एवं उनके परिजनों से भी अनुभव साझा किए। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सबसे पहले नए बनाए जा रहे ट्राइएज एरिया (आपातकालीन सेवा कक्ष)का निरीक्षण किया और ट्राइएज सेवाओं को शुरू करने के लिए लंबित विभिन्न मुद्दों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित एजेंसियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया और मरीजों के लाभ के लिए एमजीपीएस (Medical gas pipeline system) के लिए वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने मेडिसिन वार्ड, मेडिकल रजिस्ट्रेशन विभाग में भीषण तापमान की स्थिति को लेकर व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने भोजन बनाने एवं विश्राम के लिए बनाये गये अटेंडेंट शेड का भी अवलोकन किया। उन्होंने कुछ परिजनों से परिजन शेड की उपयोगिता के संबंध में बातचीत की। उन्होंने अस्पताल के रैंप के पास 2 नई लिफ्टों की स्थापना के संबंध में भी अपडेट जानकारी ली। उन्होंने उद्यान में चल रहे सौंदर्यीकरण को भी देखा और कुछ सुझाव दिए।

उन्होंने एचओडी रेडियोडायग्नोसिस और चिकित्सा अधीक्षक सिम्स के साथ बैठक की। उन्होंने सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे मशीन और रखरखाव के मुद्दों के बारे में जानकारी ली।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त,