मस्तूरी

अपार जनसमूह के बीच डॉ. बांधी ने मनाया अपना जन्मदिन, भावुक होकर बोले आपका ऋणी हूं

उदय सिंह

मस्तूरी –विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी का जन्मदिन बुधवार उनके समर्थकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। विधायक द्वारा प्रात: दर्रीघाट स्थित फार्महाउस में भगवान शिव के मंदिर में अभिषेक पूजन किया।
इसके बाद सुबह निवास पर लोगों ने पहुंच कर उन्हें बधाई दी। विधायक दोपहर 1 बजे पुनः दर्रीघाट फार्महाउस पहुचे जहाँ पहले से ही सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे ।

बता दें कि इस दौरान मस्तूरी विधानसभा के पांचों मंडल के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में दर्रीघाट स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे थे विधायक के फार्म हाउस पहुंचते ही पूरा फार्म हाउस डॉ. बांधी जिंदाबाद के जयघोष से गूंज उठा और एक एक करके भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला देकर डॉक्टर बांधी को जन्मदिन की बधाइयां दी इस दौरान जमकर सेल्फी का दौर चला कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते विधायक के साथ फोटो भी खिंचाई

इस दौरान भीड़ के चलते धक्का-मुक्की की नौबत तक आ गई । पर कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ सेल्फी और फोटो सेशन के चलते विधायक घंटों तक कार्यकर्ताओं के साथ व्यस्त रहे।

बधाई के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने स्वल्पाहार किया। व पुनः अपने चहेते विधायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

जन्मदिन कार्यक्रम के बीच विधायक बांधी ने किया वृक्षारोपण और जल संरक्षण की अपील की ।

विधायक के जन्मदिन के कार्यक्रम में विधायक ने आंवले के पौधे लगाकर सभी को वृक्षारोपण करने की सीख दी उन्होंने कहा मेरे कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे पौधे भी भेंट किए एक अच्छी पहल है सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं सभी पौधे लगाएं और साथ ही वर्षा जल का संरक्षण करें ताकि गिरते हुए जल स्तर को रोका जा सके।

विशाल जनसमूह देख विधायक हुए भावुक कहा आप ही का तो हूं।

आज मस्तूरी विधायक के जन्मदिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान पूरा फार्म हाउस खचाखच भरा रहा कार्यकर्ताओं का विशाल जनसमूह देख डॉक्टर बांधी कुछ समय के लिए भावुक हो गए और कहा मैं आप ही का तो हूं इतना सम्मान देकर आपने मुझे अपना ऋणी बना लिया है ।

error: Content is protected !!
Letest
नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने...