बिलासपुर

पुलिस आरक्षक की सड़क हादसे में हुई थी मौत…1 करोड़ का बीमा दावा एसएसपी रजनेश सिंह ने परिजनों को सौपा चेक,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस विभाग द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) योजना के अंतर्गत दुर्घटना मृत्यु दावा स्वीकृत कर स्वर्गीय आरक्षक रामनारायण सिंह के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। आरक्षक क्रमांक 558 रामनारायण सिंह, रक्षित केन्द्र बिलासपुर में पदस्थ थे। दिनांक 05 अप्रैल 2025 को ग्राम सेंदरी, थाना कोनी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। मामले में थाना कोनी पुलिस ने मर्ग जांच उपरांत अपराध दर्ज कर विवेचना की। पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक और पुलिस विभाग के बीच हुए एमओयू में दुर्घटना से मृत्यु, स्थायी पूर्ण या आंशिक विकलांगता की स्थिति में अधिकतम 1 करोड़ रुपये का क्लेम नॉमिनी को उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने आरक्षक के परिवार को बीमा दावा दिलाने हेतु वेतन शाखा प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया। स.उ.नि. (अ) सुरेश कुमार पटेल ने थाना कोनी एवं मृतक आरक्षक के परिजनों से आवश्यक दस्तावेज संकलित कर भारतीय स्टेट बैंक से समन्वय स्थापित किया। आज आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा स्व. आरक्षक रामनारायण सिंह की पत्नि पूनम सिंह ठाकुर एवं पुत्र सुरेंद्र सिंह ठाकुर को 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा हेतु तत्पर रहते हैं, और विभाग उनके परिजनों के साथ सदैव खड़ा है।

error: Content is protected !!
Letest
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में