बिलासपुर

मोपका कुटिपारा के झाड़ियों में मिली जिला अस्पताल के कर्मचारी की लाश….पास ही खड़ी मिली स्कूटी, पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शुक्रवार की सुबह मोपका चौकी क्षेत्र अंतर्गत कुटिपारा में एक पेड़ के नीचे झाड़ियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई, लाश के पास ही एक स्कूटी भी पाई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई, जिसमें पता चला कि मृतक जिला अस्पताल के ब्लड बैंक का कर्मचारी तोमन सिंह चौहान पिता रामसहाय चौहान उम्र 60 वर्ष निवासी देवरीखुर्द की लाश है,

जब परिजनों को सूचना दी गई तो उन्होंने बताया कि मृतक कल दोपहर 12 बजे स्कूटी से निकला था जो वापस घर नही लौटा था, जिसकी आज लाश मिली है पुलिस ने शव पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है,

जिससे मौत की वजह स्पष्ट होगी, वही मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...