सक्ती

नाबालिग का अपहरण कर रेप..फिर वीडियो बनाकर दैहिक शोषण, वीडियो वायरल होने पर पीड़िता ने सुनाई आपबीती,

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ती – सुनियोजित तरीके से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को डबरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला डभरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां 10.09.2025 को नाबालिग पीडिता अपने माता पिता के साथ थाना डभरा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पीडिता दिनांक 12.04.2025 को दोपहर 1.00 बजे अपने गाँव में अपने दादा दादी को टिफिन लेकर खाना पहुंचाने अकेले खेत जा रही थी। इसी दौरान आरोपीगण एक राय होकर पीडिता के आने का इंतजार करते झाडी में छुपे थे। जो पीडिता के आने पर मौके पर पीडिता को अकेला पाकर उसको जबरन झाडी में ले जाकर पहले विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उक्त घटना का विडियो आरोपी रोशन बरेठ और कन्हैया यादव के द्वारा अपने मोबाईल फोन से बना लिया गया। पीडिता को विडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी रोशन साहू के द्वारा भी पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। मामले में डभरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ धारा 70 (2),65 (1),61,3 (5) बीएनएस, 4 पाक्सो एक्ट, 67(बी) आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर जांच शुरू कि जहा पुलिस ने तीनों आरोपीगणों का पता तलाश कर उनको 24 घंटे के अंतराल मे थाना लाकर आरोपीगणों से मोबाईल फोन जप्त कर आरोपीगणों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना डभरा के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी