रतनपुर

कांग्रेस उतरी सत्याग्रह में…अग्निपथ योजना का हुआ विरोध,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – केंद्र सरकार की नई सेना भर्ती अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस इस योजना के खिलाफ आज देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह कर विरोध प्रदर्शन की। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार की सेना की इस नई योजना से युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है। देशभर में अग्निपथ योजना को लागू करने के तुगलकी फरमान को वापस लेने की मांग की जा रही है।

इसी कड़ी में आज केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में रतनपुर में कांग्रेसियों ने सत्‍याग्रह किया। धार्मिक नगरी रतनपुर के महामाया चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस रतनपुर, ब्लॉक कांग्रेस बेलगहना,ब्लॉक कांग्रेस कोटा के कांग्रेसी कार्यकर्त्‍ताओं ने सत्याग्रह किया। उपरोक्त आयोजन में विधानसभा प्रभारी कोटा श्री विजय केशरवानी जिलाध्यक्ष बिलासपुर, अरुण चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष,

रमेश सूर्या ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनपुर, आशीष शर्मा, सुभाष अग्रवाल, शीतल जायसवाल, यासीन खान,रवि परिहार,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त