अवर्गीकृत

लव सेक्स और धोखा

डेस्क

मोबाइल क्रांति का सबसे बड़ा दुष्प्रभाव जो समाज में निकल कर आया है वह है बढ़ते दुष्कर्म के मामले। असल में ऐसे अधिकतर मामले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती, फिर शारीरिक संबंध बनने और फिर ब्रेकअप के बाद उन संबंधों की दुहाई देकर मामले दर्ज कराने से संबंधित है। मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से लड़के और लड़कियों के बीच दोस्ती और फिर दोस्ती के प्यार में बदलने में देर नहीं लग रही ।इसके बाद नई पीढ़ी भावनाओं में बहकर सारी हदें तोड़ रहे हैं, लेकिन महज शारीरिक आकर्षण को प्यार समझने के इस खेल में जब वास्तविकता के धरातल से उनका यह कथित प्यार टकराता है तो फिर वहां अपराध जन्म लेता है । ऐसे मामलों की बाढ़ सी आ गई है। ऐसा ही एक मामला चकरभाटा क्षेत्र में भी आया है । चकरभाटा कैंप में रहने वाला शुभम मिश्रा सरकारी स्कूल में चपरासी है। करीब साल भर पहले उसकी पहचान चकरभाठा क्षेत्र की ही एक युवती से हुई थी और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ प्यार का इजहार किया और फिर दोनों मिलने लगे। बताते हैं ,इसी दौरान दोनों के बीच सारी दीवारें ढह गई और शारीरिक संबंध बनने लगे। कुछ समय बाद युवती शुभम पर विवाह के लिए दबाव बनाने लगी तो शुभम अपनी कथित प्रेमिका से कन्नी काटने लगा और उससे पीछा छुड़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाने लगा। धीरे-धीरे उसने युवती के साथ बातचीत करना और मिलना जुलना भी पूरी तरह बंद कर दिया। पहले शादी से इंकार करने और फिर इस तरह संबंध तोड़ने से नाराज उसकी प्रेमिका ने चकरभाठा थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।

पुलिस ने शुभम मिश्रा के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है लेकिन इसकी सूचना पाते ही शुभम मिश्रा कहीं गायब हो गया है। जिसको पुलिस तलाश कर रही है ।कुछ समय पहले तक जो दो लोग साथ साथ जीने और मरने की कसमें खाते थे, आज उनके बीच नफरत की खाई इतनी चौड़ी हो चुकी है, जिसे चाह कर भी वे पार नहीं कर सकते।

error: Content is protected !!
Letest
नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने...